कम्बोपुरा अंडरपास: घरौंडा के विकास के ग्रंथ में जुड़ेगा एक और अध्याय।

कम्बोपुरा अंडरपास 18 करोड़ की आएगी लागत, आधा दर्जन से अधिक गाँव होंगे लाभान्वित।
Spread the love

जल्द शुरू होगा जी टी रोड पर कम्बोपुरा अंडरपास का काम।


18 करोड़ की आएगी लागत, आधा दर्जन से अधिक गाँव होंगे लाभान्वित।
विधायक हरविंद्र कल्याण ने जताया मुख्यमंत्री का आभार।
संजय शर्मा, घरौंडा: कई वर्षों की जद्दोजहद के बाद कंबोपुरा सहित लगभग आधा दर्जन गाँवों की बरसों पुरानी माँग अब पूरी होने वाली है क्योंकि जी टी रोड पर कंबोपुरा गाँव के सामने बनने वाले अंडरपास की स्वीकृति कई बार नामंज़ूर होने के बाद आख़िरकार मिल गई।जल्द ही उसका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। घरौंडा के विधायक हरविंदर कल्याण के प्रयासों व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के हस्तक्षेप के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा कंबोपुरा अंडरपास को मंज़ूर किया गया। इस कार्य पर लगभग अठारह करोड़ रुपये की लागत आएगी। एनएचएआई के अधिकारियों के अनुसार अंडरपास की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है तथा इसी माह में इसका निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी भानु प्रताप ने बताया कि कंबोपुरा गाँव के सामने जी टी रोड पर बनाए जाने वाले अंडरपास की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है तथा काम की अलाटमेंट भी हो गई है तथा इसका निर्माण कार्य जल्द ही शुरू हो जाएगा।

उन्होंने बताया कि पक्का पुल फ़्लाई ओवर का निर्माण कार्य भी तेज़ी से चला हुआ है तथा जल्द ही कंबोपुरा अंडरपास का निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा जिनके बनने के बाद जी टी रोड पर चलने वाला ट्रैफ़िक सुचारू रूप से चल सकेगा तथा लगभग आधा दर्जन गाँवों के लोगों सहित स्थानीय लोगों को सीधे तौर पर इसका लाभ होगा।

वहीं विधायक हरविंदर कल्याण ने क्षेत्र की इस पुरानी माँग को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल तथा केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों की यह बरसों पुरानी माँग थी जिसके पूरा होने के बाद कंबोपुरा गाँव के लोगों के साथ साथ दहा, बजीदा जाटान, सिरसी, भूसली, ऊँचासमाना, मदनपुर आदि गाँवों सहित राधा स्वामी सत्संग घर में आने वाले श्रद्धालुओं तथा आसपास में स्थित फ़ैक्टरियों को भी बहुत लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व वाली वर्तमान भाजपा सरकार लोगों की हर समस्या का समाधान करने के लिए हमेशा तत्पर रहती है जिससे समाज के हर वर्ग को तो लाभ मिलता ही है साथ ही साथ क्षेत्र का भी निरन्तर विकास हो रहा है। आपको बता दे कि घरौंडा विधान सभा में विधायक हरविंद्र कल्याण हजारों करोड़ के विकास कार्य करवा चुके है और लगातार विकास कार्यों को लेकर गम्भीर रहते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *