घरौंडा शहर में होने वाले विकास कार्यों को लेकर हलका विधायक हरविंद्र कल्याण ने एसडीएम कार्यलय में विभिन्न विभाग के अधिकारियों की बैठक ली।
विधायक ने विभिन्न विभागों के अधिकारियो से लगभग 2 घंटे शहर के विकास कार्यों पर गंभीरता से चर्चा की तथा आगामी होने वाले कार्यों की समीक्षा भी की।
बैठक के दौरान शहर मे बने ऑडिटोरियम हाल के रास्ते, शहीद स्मारक, लाइब्रेरी, हाईवे पर सर्विस लेना को चौड़ा करने, फाटक पार वक़्फ़ बोर्ड से जमीन की मंजूरी के बाद सामुदायिक केंद्र बनाने, नये बस अड्डे के सामने पुल के निचे से दूसरा रास्ता बनाने, पुराने बस स्टॉप की बिल्डिंग को कन्डम कर नया बस स्टॉप बनाने, शॉपिंग काम्प्लेक्स बनाने, रिवेयू रास्ते पक्का करने, बाजार मे चल रहे बरसाती पानी की निकासी के प्रोजेक्ट के कार्य को शीघ्र पूरा करने जैसे कई कार्यों पर विधायक कल्याण ने अधिकारियो से विचार विचार करने के बाद प्रत्येक कार्य की प्रक्रिया मे तेजी लाने ओर कार्यों को जल्द से जल्द टेंडर लगवा कर शुरू करने के निर्देश दिए।
इस दौरान विधायक कल्याण ने सर्विस लेन का मौका मुआयना किया तथा सभी कार्यों के नक्शो का गहनता से अध्ययन किया ताकि सभी कार्य होने के पश्चात शहर के लोगो को सुविधाएं उपलब्ध हो सके.
विधायक कल्याण ने बैठक मे अधिकारियो को निर्देश दिए कि सभी कार्यों के जल्दी टेंडर लगवा कर कार्य शुरू करवाए ओर सभी कार्यों को अधिकारी गंभीरता से कराये।
विधायक कल्याण ने क्षेत्र के वाशियो से अपील की कि प्रत्येक कार्य पर नजर रखे जिस तरह अपने घर मे होने वाले निर्माण कार्यों पे रखते है।
सोमवार को विधायक हरविंद्र कल्याण एसडीएम कार्यलय में पहुंचे। जहाँ पर विधायक कल्याण ने सभी विभागों के अधिकारियो से अलग अलग से चर्चा की।
बैठक में एसडीएम राजेश सोनी, एसई पीडब्लयुडी दलेल दहिया, एसडीओ बलवान, नगरपालिका चेयरमैन हैप्पी गुप्ता, नगरपालिका सचिव प्रिन्स, नैब तहसीलदार, नेशनल हाईवे के एसडीओ भानु प्रताप, शिक्षा विभाग के अधिकारी, मंडल अध्यक्ष सुभाष कश्यप सहित अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
