मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख जीतू पटवारी ने कांतिलाल भूरिया के हाल ही में किए गए बयान का समर्थन किया है। पटवारी ने कहा कि भूरिया जी ने हाल ही में एक शानदार घोषणा की है, जिसमें दो पत्नियों वाले व्यक्ति को दोगुनी वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। पूर्व केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश के रतलाम से कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार कांतिलाल भूरिया ने गुरुवार को एक रैली को संबोधित करते हुए पार्टी द्वारा प्रस्तावित ‘महालक्ष्मी योजना’ को लेकर एक अजीबोगरीब दावा किया है.
उनके इस दावे पर विवाद उत्पन्न हो गया है। भूरिया ने कहा है कि लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने अपने ‘न्याय पत्र’ में महालक्ष्मी योजना का जिक्र किया है, जिसके अनुसार गरीब परिवार की महिलाओं को हर साल 1 लाख रुपये और जिनकी दो बीवियां होंगी, उन्हें 2 लाख रुपये सालाना दिए जाएंगे.
भारतीय जनता पार्टी ने भाजपा ने कांग्रेस के नेतृत्व वाली पिछली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) सरकार में आदिवासी मामलों के केंद्रीय मंत्री रहे कांतिलाल भूरिया (73) के खिलाफ चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग की। भूरिया ने सैलाना में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘हमारा घोषणापत्र हर महिला को 1 लाख रुपये देने का वादा करता है। यह उनके बैंक खाते में जमा किया जाएगा। जिस व्यक्ति की दो पत्नियां हैं, वे दोनों इस योजना के अंतर्गत आएंगी.’
जीतू पटवारी ने किया भूरिया के बयान का समर्थन
मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रमुख जीतू पटवारी ने भूरिया के बयान का समर्थन करते हुए कहा, ‘भूरिया जी ने अभी एक शानदार घोषणा की है… कि दो पत्नियों वाले व्यक्ति को दोगुनी (1 लाख रुपये की वित्तीय सहायता) मिलेगी.’ उन्होंने इसे गरीबी रेखा से नीचे (BPL) जीवन यापन करने वाली महिलाओं की मदद के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया। कांग्रेस के घोषणापत्र के अनुसार, महालक्ष्मी योजना के तहत इन महिलाओं को 8500 रुपये प्रति माह मिलेंगे, जो सालाना 102000 रुपये के बराबर होते हैं,
कांग्रेस कर रही बहुसंख्यक हिंदुओं का अपमान: BJP
रतलाम सीट से 2009 के लोकसभा चुनाव में कांतिलाल भूरिया की जीत के बाद, 2014 में भाजपा के दिलीप सिंह भूरिया ने उन्हें हरा दिया। इसके बाद, 2015 में दिलीप सिंह के निधन के साथ ही सीट खाली हो गई, जिस पर कांग्रेस के नेता कांतिलाल फिर से विजय प्राप्त करते हैं। लेकिन 2019 में वे फिर से भाजपा के गुमान सिंह डामोर के खिलाफ हार जाते हैं.
भाजपा ने कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि वह भूरिया के ‘दो पत्नियों वालों को 2 लाख’ वाले बयान को लेकर एक विशेष समुदाय के तुष्टिकरण का हिस्सा है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने जीतू पटवारी, दिग्विजय सिंह, और कांतिलाल भूरिया पर मंच से बहुसंख्यकहिंदुओं का अपमान करने का आरोप लगाया है.
