व्यापारी से 1.5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया, फिर सुपारी किलर्स से उसकी हत्या करवा दी गई

muurr
Spread the love

ठाणे में पुलिस ने 55 साल के एक व्यापारी की हत्या करवाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि हत्या करने वाले दो सुपारी किलर्स अभी भी फरार हैं। इस मामले में 1.5 करोड़ रुपये की उधारी एक महत्वपूर्ण कारण के रूप में सामने आई है। पुलिस वर्तमान में दोनों फरार सुपारी किलर्स की खोज में जुटी है और मामले में जांच जारी है।

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में, 55 साल के एक व्यापारी की हत्या मामले में, पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, 40 साल के कर सलाहकार (टैक्स कंसलटेंट) ने बिजनेसमैन से 1.5 करोड़ रुपये का ऋण लिया था। लेकिन जब व्यापारी ने उससे रुपये की मांग की, तो कर सलाहकार ने बहाने बनाना शुरू कर दिया। बाद में उसने अपने साथी की मदद से दो सुपारी किलर्स को भाड़े पर लिया। उसके बाद, उन्होंने बिजनेसमैन की हत्या करवा दी ताकि उसे रुपये वापस करने की जरूरत न रहे।

एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, आरोपी टैक्स कंसलटेंट की पहचान 40 साल के भूषण पाटिल के रूप में हुई है। उसने सतीश पाटिल नामक बिजनेसमैन से 1.5 करोड़ रुपये उधार ले रखे थे। जब रुपये वापस देने का समय आया तो भूषण के मन में लालच आ गया। उसने अपने साथी नितिन पाटिल से इस बारे में बात की। दोनों ने फिर दो सुपारी किलर्स से संपर्क किया और उन्हें कुछ रुपये देकर कहा कि वे सतीश पाटिल को मार दें।

सुपारी किलर्स ने भी सतीश पाटिल की तलवार से हत्या कर दी। जब सतीश की हत्या का मामला पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस ने जांच शुरू की। पाया कि सतीश की अक्सर भूषण से बात होती थी। पुलिस ने भूषण से पूछताछ की तो वह उन्हें गुमराह करता रहा। लेकिन पुलिस को उसके बयानों पर शक हुआ तो उससे सख्ती से पूछताछ की। जल्द ही भूषण टूट गया और उसने सतीश की हत्या की बात कबूल ली।

पुलिस ने फिलहाल भूषण और नितिन पाटिल को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, दोनों सुपारी किलर्स अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *