कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से M. Phil हैं राहुल गांधी, रहने के लिए नहीं है अपना मकान, पिछले साल हुई इतनी कमाई

कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से M. Phil हैं राहुल गांधी, रहने के लिए नहीं है अपना मकान, पिछले साल हुई इतनी कमाई
Spread the love

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का फैसला किया है। उन्होंने शुक्रवार को इस सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी संपत्ति के बारे में जानकारी दी है, जिसमें 20 करोड़ रुपये से ज्यादा की चल-अचल संपत्ति शामिल है.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट से अपना नामांकन कर दिया है। इस दौरान चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने पास 20 करोड़ रुपये से ज्यादा की चल-अचल संपत्ति के बारे में जानकारी दी है, जिसमें 4.2 लाख रुपये का सोना भी शामिल है। साथ ही उन्होंने बताया कि करोड़ों के मालिक होने के बाद भी उनके पास न तो कार और न ही अपना घर है.

चुनाव आयोग के अनुसार, राहुल गांधी ने अपनी चल संपत्ति की घोषणा की है, जो कि 9 करोड़ 24 लाख 59 हजार 264 रुपये की है। इसमें 4 करोड़ 33 लाख 60 हजार 519 रुपये के शेयर, 3 करोड़ 81 लाख 33 हजार 572 रुपये के म्यूचुअल फंड, 26 लाख 25 हजार 157 रुपये का बैंक बैलेंस, और 15 लाख 21 हजार 740 रुपये के गोल्ड बॉन्ड शामिल हैं.

उन्होंने अपने पास मौजूदा बाजार की कीमत की अचल संपत्ति के बारे में भी जानकारी दी है, जिसकी मान 11 करोड़ 15 लाख 2 हजार 598 रुपये है। इसमें से 9 करोड़ 4 लाख 89 हजार रुपये की संपत्ति उन्होंने खुद खरीदी है, जबकि 2 करोड़ 10 लाख 13 हजार 598 रुपये की विरासत में मिली संपत्ति भी शामिल है.

राहुल गांधी के पास नहीं है अपना घर

कांग्रेस नेता ने अपने पास 55 हजार रुपये नकद होने की जानकारी दी है। इसके अलावा, उनके पास कुल 333.3 ग्राम सोना और ज्वैलरी है, जिसमें सोने की मात्रा 168.8 ग्राम है। इस सोने की कीमत 4 लाख 20 हजार 850 रुपये है। उनके पास अचल संपत्ति के रूप में दिल्ली के महरौली स्थित गांव सुल्तानपुर में लगभग 3.778 एकड़ की कृषि भूमि है, जो उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा की संयुक्त प्रॉपर्टी है। इसके अलावा, गुरुग्राम में सिग्नेचर टावर्स में 5,838 वर्ग फीट के वाणिज्यिक अपार्टमेंट (कार्यालय स्थान) है, जिसकी मौजूदा कीमत लगभग 9.05 करोड़ रुपये है.

कैंब्रिज यूनिर्सिटी से किया है M.Phil

हलफनामे के अनुसार, राहुल गांधी ने कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के ट्रिनिटी कॉलेज से एमफिल की डिग्री की है। इसके अलावा, उन्होंने रोलिंस कॉलेज फ्लोरिडा में आर्ट्स में ग्रेजुएशन की डिग्री की है। राहुल गांधी के खिलाफ देश भर के कई राज्यों में 18 मामले दर्ज हैं। कांग्रेस नेता ने हलफनामे में अपने खिलाफ किसी अन्य आपराधिक मामले का जिक्र नहीं किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *