गगसीना गांव के विकास को लेकर स्पीकर हरविंद्र कल्याण की ग्रामीणों के साथ चली लंबी बैठक।

गगसीना गांव के विकास को लेकर स्पीकर हरविंद्र कल्याण की ग्रामीणों के साथ चली लंबी बैठक।
Spread the love

कल्याण ने कहा प्रगतिशील गांव है गगसीना।
प्रत्येक व्यक्ति को रखनी चाहिए क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों पर नजर।
संजय कुमार शर्मा घरौंडा,

गगसीना गांव के विकास को लेकर आज स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने करनाल PWD विश्राम गृह में गगसीना गांव के ग्रामीणों से लंबी चर्चा की। स्पीकर हरविंद्र कल्याण घरौंडा विधानसभा के प्रत्येक गांव की उन्नति को लेकर लगातार गंभीर है। प्रत्येक गांव का विकास हो, ग्रामीण खुशहाल हो इसी को लेकर लगातार स्पीकर हरविंद्र कल्याण ग्रामीणों के साथ गांव में होने वाले कार्यों को लेकर लगातार मंथन करते है, ग्रामीणों के सुझाव भी लिए जाते है ताकि मिलजुलकर गांव का ना केवल विकास हो बल्कि गांव का प्रत्येक वर्ग खुशहाल भी हो।

WhatsApp Image 2025 12 05 at 7.20.54 PM 1


आज गगसीना गांव की फिरनी,स्कूल,अस्पताल,तालाब,स्टेडियम,स्ट्रीट लाइट,परिवहन व्यवस्था,सामुदायिक केंद्र,सड़कों,खेतों के रास्तों की स्थिति व अन्य कई कार्यों को लेकर ग्रामीणों के साथ विस्तार से चर्चा की ताकि भविष्य में इन कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से पूरा कराया जा सके।
स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने कहा कि विकास कार्यों में लोगों की सहभागिता जरूरी है। इससे कार्यों में गुणवत्ता और तेजी आती है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों पर नजर रखनी चाहिए। गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए।
उन्होंने कहा गगसीना प्रगतिशील गांव है। लोगों को गांव की भलाई और विकास के लिए आपसी मन मुटाव को भुला कर एकजुटता और सकारात्मक सोच के साथ कार्य करना चाहिए।

WhatsApp Image 2025 12 05 at 7.21.05 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *