घरौंडा प्रशासन हुआ सख्त, छह स्कूल वाहन किए इंपाउंड।

घरौंडा
Spread the love

घरौंडा: हरियाणा के महेन्द्रगढ़ जिले में स्कूल बस हादसे के बाद घरौंडा प्रशासन आज अचानक हरकत में आ गया।SDM,DSP व SHO दल बल के साथ स्कूल वाहनों को चैक करने सड़को पर आ गए। प्रशासन ने स्कूल बसों को चैक किया तो कई बड़ी खामियां सामने आईं लिहाजा तीन स्कूलों के छह वाहन इंपाउंड कर लिया गए।एसडीएम व DSP ने बताया इस तरह का हादसा ना हो उसके लिए चैकिंग आभियान जारी रहेगा अभी स्कूल वाहन चैक किए जाएंगे। आपको बता दे महेंद्रगढ़ जिले में बीते कल एक स्कूल बस हादसे में छह बच्चो की मौत हो गई थी जबकि कई घायल हो गए थे। घरौंडा में प्रशासन द्वारा चलाए गए इस चैकिंग आभियान के बाद निजी स्कूल संचालकों में हड़कंप की स्थिति है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *