घरौंडा इलाके के 20गांवो को सीधा घरौंडा शहर से जोड़ेंगे तीन नए मार्ग। पांच करोड़ की लागत से बनेंगे तीन रास्ते, तीन दिशाओं के गांव होंगे कवर।
संजय शर्मा, घरौंडा 9 दिसंबर,हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण 11 दिसम्बर को शहर से गांव से जोड़ने वाले लगभग पांच करोड़ की लागत से बनने वाले रास्तों का शिलान्यास करेंगे। जिससे शहर की तीन दिशाओं के शहरी व ग्रामीण लोगों को एक बड़ी सौगात मिलेगी और इसके लोगो को काफी फायदा होगा। खासकर बात है कि इन रास्तों का निर्माण होने से शहर व गांव से खेतो में जाने वाले किसानों को बहुत लाभ होगा।नगरपालिका अधिकारियों के अनुसार फुरलक रोड से गांव हसनपुर की सीमा तक, खूनी पूल से गांव मलिकपुर तक व शमशान घाट से गांव पानौडी तक की सीमा तक रास्ता बनाने की काफी पुरानी डिमांड थी। जिसकी डिमांड ग्रामीणों व शहर के लोगों ने हलका विधायक व विधानसभा स्पीकर हरविंद्र कल्याण के समक्ष रखी थी। जिनका प्रपोजल पास हो चुका है। तीनो रास्तों का निर्माण लगभग पांच करोड़ की लागत से होगा। जिनका शिलान्यास 11 दिसम्बर को हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण करेंगे।
इस लागतों से बनेंगे रास्ते।
नगरपालिका सचिव रविप्रकाश शर्मा ने बताया कि 11 दिसम्बर को हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण लगभग पांच करोड़ की लागत से बनने वाले तीन रास्तों का शिलान्यास करेंगे। जिसमें फुरलक रोड से हसनपुर सीमा तक लगभग दो करोड़ 47 लाख, खूनी पूल से गांव मलिकपुर रोड पर का रास्ता एक करोड़ 67 लाख व शमशान घाट से गांव पानौडी की सीमा तक लगभग एक करोड़ 80 लाख की लागत से बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि घरौंडा से गांव हसनपुर सीमा तक जाने के लिए इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने लगभग 54 लाख की लागत से पूल का निर्माण कराया था।
तीनो रास्तों का निर्माण होने से लगभग 20 गांव के लोगों को होगा फायदा।
नगरपालिका तीन सीमाओं पर रास्तों का निर्माण कर रही है। जिससे फुरलक रोड से हसनपुर तक की सीमा तक रास्ता जुड़ने के बाद लगभग पांच गांवों के लोगों को सीधा लाभ होगा, वही खूनी पूल से गांव मलिकपुर तक रास्ता जोड़ने पर लगभग छह गांव के लोगों को लाभ होगा। इसी के साथ शमशान घाट से गांव पनोडी की सीमा तक रास्ता का निर्माण होने से भी काफी लोगो को लाभ होना।नगरपालिका अधिकारियों के अनुसार फुरलक रोड से गांव हसनपुर की सीमा तक, खूनी पूल से गांव मलिकपुर तक व शमशान घाट से गांव पानौडी तक की सीमा तक रास्ता बनाने की काफी पुरानी डिमांड थी। जिसकी डिमांड ग्रामीणों व शहर के लोगों ने हलका विधायक व विधानसभा स्पीकर हरविंद्र कल्याण के समक्ष रखी थी। जिनका प्रपोजल पास हो चुका है। तीनो रास्तों का निर्माण लगभग पांच करोड़ की लागत से होगा। जिनका शिलान्यास 11 दिसम्बर को हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण करेंगे।
